जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। सहतवार क्षेत्र के चर्चित विनोद राजभर हत्याकांड के बाद समाजसेवी अजय सिंह ने मानवीय पहल की है। उन्होंने मृतक की तीनों मासूम बच्चियों को गोद लेने की घोषणा की है। अजय ने कहा कि बच्चियों के भरण-पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की पूरी जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे।
पिता की हत्या के बाद परिवार पर आए संकट के बीच उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस फैसले से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विनोद के स्वजन से मिलीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
रेवती : सहतवार के राजभर बस्ती में विनोद राजभर की हत्या के मामले में शुक्रवार को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा। उन्होंने पत्नी संजू देवी और स्वजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।