National
मऊ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में पसरा मातम
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में शुक्रवार की शाम छत से लोहे की पाइप उतारते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। स्वजन आनन-फानन सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए जहां चिकित्सको
लेखक Shailesh Yadav166K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में शुक्रवार की शाम छत से लोहे की पाइप उतारते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। स्वजन आनन-फानन सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में मातम छा गया।
मर्यादपुर गांव निवासी 27 वर्षीय दुर्गेश कन्नौजिया शुक्रवार को दिन में तीन बजे कबाड़ निकाल रहा था। इसी दौरान लोहे की पाइप उतारने लगा। इसी बीच छत पर लोहे की पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस गया।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
