National
बलिया जिले में छठ पर्व पर 100 रुपये किलो तक जा पहुंचा लौकी का भाव
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) । सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान के बाद लौकी की सब्जी और चावल ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगी। पर्व को लेकर ब
लेखक Brijendra Nath Singh96K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया)। सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान के बाद लौकी की सब्जी और चावल ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगी। पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री और सब्जियों की मांग बढ़ गई है।
पूर बाजार में मांग बढ़ने से लौकी के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इससे व्रती महिलाओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। व्रती कोमल सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर नहाय-खाय के दिन लौकी की सब्जी खाने की धार्मिक परंपरा है। ऐसे में महंगे दाम पर भी लौकी खरीदनी पड़रही है। आस्था के आगे महंगाई भी मजबूरी बन गई है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
