जागरण संवाददाता, बदायूं। बिनावर क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में बदमाशों ने लूटपाट के बाद नानी और उनके सात वर्षीय नाती की हत्या कर दी। शनिवार सुबह दोनों के शव घर में पड़े मिले। दोनों के गले पर चोट के निशान थे। आशंका है कि बदमाशों ने पहचान हो जाने के डर से दोनों की हत्या कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी विधवा न्याज बानो के साथ उनकी बेटी का सात वर्षीय बेटा अफ़नान रहता था। शनिवार सुबह बच्चे की मां चाय लेकर पहुंची तो दोनों को मृत अवस्था में पड़ा देखा। दोनों के गले पर चोट के निशान देखकर वह चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।