National
दिल्ली का वो 'अजूबा' छठ घाट, जहां पूजा करने के लिए 3 घंटे लाइन में लगकर लेना पड़ता है कूपन; क्या है खासियत?
संजय कुमार, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी के बापू पार्क में इस बार छठ पूजा का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। पवित्र छठ विकास समिति की ओर से तैयार स्थायी छठ घाट पर म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्
लेखक Digital Desk135K पढ़े गए

संजय कुमार, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी के बापू पार्क में इस बार छठ पूजा का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। पवित्र छठ विकास समिति की ओर से तैयार स्थायी छठ घाट पर म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या आकर्षण का केंद्र होंगे।
घाट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां सुरक्षा के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि रोशनी के लिए 150 लाइटों की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह विद्यार्थी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान घाट पर 10 हजार से अधिक व्रतियों के पहुंचने की उम्मीद है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
