जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में शनिवार को दोहरी खुशियों का जश्न होगा। उनके पौत्र एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और छोटे पौत्र सौरभ सिंह की सगाई होगी। तालानगरी में करीब 100 बीघा में भव्य पंडाल सजाया गया है। डेढ़ लाख लोगों के भोजन और 80 तरह के व्यंजनों की व्यवस्था है। मेहमानों का आना शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की मंगेतर मेघना चौधरी की अलीगढ़ के होटल लेमन ट्री में गोद भराई हो चुकी है।