National
गाजीपुर में टेंडर में उलझी तीन हजार गरीब बेटियों की शादी, फर्म ब्लैकलिस्ट फिर भी नई एजेंसी तय नहीं
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गरीब परिवारों की तीन हजार से अधिक बेटियों के हाथ पीले कराने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना टेंडर की पेचीदगी में फंस गई है। सितंबर में प्रस्तावित सामूहिक विवाह समारोह उपहार सामग्री की आपूर्
लेखक Manoj Kumar Gupta123K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गरीब परिवारों की तीन हजार से अधिक बेटियों के हाथ पीले कराने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना टेंडर की पेचीदगी में फंस गई है। सितंबर में प्रस्तावित सामूहिक विवाह समारोह उपहार सामग्री की आपूर्ति नहीं होने से टल गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 21 अक्टूबर को लखनऊ की कार्यदायी संस्था मुकेश ट्रेडिंग कारपोरेशन को जनपद में काली सूची में डालते हुए उसकी 3.30 लाख रुपये की ईएमडी भी जब्त कर ली गई, लेकिन इसके बाद भी नई फर्म के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।


-1795248296135.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
