जागरण संवाददाता, मथुरा। माता-पिता की मृत्यु के बाद चार सालियों को अपने घर में रखने वाले जीजा पर दो बहनों से दुष्कर्म करने और मकान बिकवाकर उसकी रकम हड़पने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
कोतवाली शहर के रहने वाले आरोपित विशाल सिंघल की अड़ींग में हार्डवेयर की दुकान है। पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी तीन बहनों के साथ जीजा विशाल के घर रहने लगी थी। समय के साथ दो बहनों की शादी हो गई, जबकि दो अविवाहित हैं।