National
25 अक्टूबर को वाराणसी एयर शो में शामिल होंगे PM मोदी, ड्रोन और घरों की छतों से संदिग्धों पर नजर रखेगी पुलिस
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री के 25 अक्टूबर को एयर शो में शामिल होने के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार शाम पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ न
लेखक Rakesh Srivastava165K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री के 25 अक्टूबर को एयर शो में शामिल होने के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार शाम पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आमजन की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे दर्शकों से ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर विनम्रता से बात करें। तीन दिवसीय एयर शो के अंतिम दिन वायु सेना पीएम के सामने अपना पराक्रम दिखाएगी। यातायात पुलिस लाइन में फोर्स को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।



