संवाद सूत्र, मुंगेर। Munger Forestry College Internship BAU VC: बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मुंगेर के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा और करियर के दृष्टिकोण से बड़ी व उत्साहजनक खबर सामने आई है। वानिकी (फॉरेस्ट्री) विषय में अपनी डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को अब बिहार सरकार के वन विभाग में व्यावहारिक कार्य अनुभव (इंटर्नशिप) प्राप्त करने का सीधा अवसर मिलेगा।