रवि अटवाल, चंडीगढ़। शहर में चौराहों पर लंबी लाल बत्ती और ट्रैफिक जाम से परेशान वाहन चालकों को जल्द राहत मिल सकती है। परमानेंट लोक अदालत ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चौराहों पर लाल बत्ती का टाइमिंग 90 सेकेंड से ज्यादा न हो। खासकर ऐसे रोड पर जहां ट्रैफिक फ्लो काफी ज्यादा रहता है।
अदालत ने खासकर ट्रिब्यून चौक से सेक्टर 39 अनाज मंडी चौक तक हर चौराहे पर लाल बत्ती का टाइमिंग घटाने के लिए कहा है। इसके अलावा अदालत ने रात के समय ट्रैफिक सिग्नल बंद करने या फ्लैशिंग मोड पर चलाने और सुबह-शाम पीक आवर्स में पुलिसकर्मियों का तैनाती करने के लिए भी कहा है।