जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआइपी के नाम के राजफाश को लेकर सुर्खियों में आई सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर के नार्को और पालीग्राफ टेस्ट का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उर्मिला देहरादून स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश हुईं।
कोर्ट में नार्को और पालीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया।अदालत ने आदेश दिया कि उर्मिला और पूर्व विधायक सुरेश राठौर दोनों का नार्को और पालीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर स्थित फारेंसिक लैब में कराया जाएगा। हालांकि यह टेस्ट कब होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।