National
पीएम की ओर से दीवाली पर आठ हजार रुपये की मदद वाले संदेश हैं फर्जी, गुजरात पुलिस ने सावधान रहने को कहा
पीटीआई, अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने लोगों को उन फर्जी संदेश (मैसेज) से सावधान रहने को कहा है, जिनमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीवाली पर 8,000 रुपये की नकद सहायता दे रहे हैं।
लेखक Digital Desk126K पढ़े गए

पीटीआई, अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने लोगों को उन फर्जी संदेश (मैसेज) से सावधान रहने को कहा है, जिनमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीवाली पर 8,000 रुपये की नकद सहायता दे रहे हैं।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि इन संदेश के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपका वाट्सएप अकाउंट हैक हो सकता है और आपकी बैंकिंग की जानकारी चोरी हो सकती है।



