National
अबकी त गेंहुआ महंग भइले... छठ गीतों से गूंज रही बोकारो स्टील सिटी, आज खरना; शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
जागरण संवाददाता, बोकारो। Chhath Puja Kharna 2026: स्टील सिटी के रूप में मशहूर बोकारो चार दिवसीय छठ महापर्व के भक्तिभाव और उल्लास में डूबा हुआ है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शनिवार को खरना का व्रत है ।
लेखक Ram Murti Prasad71K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बोकारो। Chhath Puja Kharna 2026: स्टील सिटी के रूप में मशहूर बोकारो चार दिवसीय छठ महापर्व के भक्तिभाव और उल्लास में डूबा हुआ है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शनिवार को खरना का व्रत है।
बोकारो-चास व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु इन दिनों छठ मइया व भगवान भास्कर की भक्ति में लीन हैं। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को लोक आस्था का महापर्व छठ शुरु हो गया। व्रतियों ने स्नान किया। उन्होंने नया वस्त्र धारण कर अरवा चावल व चने की दाल बनाई।



