National
गोरखपुर व बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को नहीं मिली सीट, टॉयलेट के पास यात्रा करने पर मजबूर
जागरण संवाददाता, लखनऊ। छठ महापर्व पर घर पहुंचने के लिए यात्री परेशान दिखे। बिहार जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच से लेकर स्लीपर तक पैर रखने की जगह नहीं बची थी। यात्रियों को शौचालय के पास की गैलरी और दरवाजों पर खड़े होकर स
लेखक Dharmesh Awasthi69K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। छठ महापर्व पर घर पहुंचने के लिए यात्री परेशान दिखे। बिहार जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच से लेकर स्लीपर तक पैर रखने की जगह नहीं बची थी। यात्रियों को शौचालय के पास की गैलरी और दरवाजों पर खड़े होकर सफर करना पड़ा। शुक्रवार को लखनऊ होकर गुजरने वाली 16 त्योहार विशेष ट्रेनों में यही स्थिति देखने को मिली।
दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर से बिहार जा रही ट्रेनों में जनरल कोच इस कदर भरे थे कि दो सीटों के बीच की जगह भी यात्रियों से पट गई। शौचालय तक में सामान रखकर लोग सफर करने को मजबूर दिखे। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा-गोमती एक्सप्रेस, बनारस जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस और प्रयागराज-मीरजापुर होकर सोनभद्र जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी जनरल से स्लीपर तक ठसाठस भरी रहीं।



