जागरण संवादाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचेंगे। सम्मेलन में वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। लगभग ढाई घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित निवास पर उनके पिता के निधन पर शोक जताने भी जाएंगे।
सेना के सूर्य कमांड की अगुवाई में पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से आयोजित इस पूर्व सैनिक रैली में मुख्यमंत्री के साथ मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा भी शामिल होंगे। मेरठ मंडल के सभी छह जनपद तथा मुजफ्फरनगर, शामली व बिजनौर के पूर्व सैनिकों, बलिदानी सैनिकों के स्वजन तथा वीर नारियां (बलिदानी सैनिकों की पत्नी) की इस रैली में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हैं।