National
बर्फबारी से पहले श्रीनगर की सड़कों पर उतरेंगी स्नो कटर मशीनें, आज रात होगा बड़ा मॉक ड्रिल
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में सर्दियों की दस्तक के साथ ही प्रशासन ने संभावित बर्फबारी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रीनगर में बर्फ गिरने पर सड़कें बंद न हों और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो, इसक
लेखक Rahul Sharma132K पढ़े गए
-1794585196364.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में सर्दियों की दस्तक के साथ ही प्रशासन ने संभावित बर्फबारी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रीनगर में बर्फ गिरने पर सड़कें बंद न हों और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो, इसके लिए शुक्रवार रात शहरभर में स्नो क्लियरेंस मशीनों का मॉक ड्रिल किया जाएगा।
इस अभ्यास के जरिए मशीनों की कार्यक्षमता जांचने के साथ उन चुनौतियों का भी पता लगाया जाएगा, जो वास्तविक बर्फबारी के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा बन सकती हैं।



