National
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: रेलवे स्टेशन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए खास प्लान, लेकिन पहले होगी मॉक ड्रिल
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालना रेलवे और मेला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश, निकास और आवागमन की व्यवस्था नए स
लेखक Shailendra Prasad81K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालना रेलवे और मेला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश, निकास और आवागमन की व्यवस्था नए सिरे से व्यवस्थित करने की तैयारी है।
आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित करने के साथ विभिन्न दिशाओं में जाने वाले यात्रियों के लिए पृथक निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। भीड़ के दबाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से भी परखा जाएगा।



