National
सहारनपुर में शादी की रस्में पूरी करा रहे पंडित और दूल्हे से मारपीट, चार पर कार्रवाई
संवाद सूत्र जागरण ,नानौता। क्षेत्र के गांव अनंतमऊ स्थित शिव मंदिर में शादी की पारंपरिक रस्में पूरी कराने के दौरान पूजा-अर्चना कर रहे पंडित और दूल्हे के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज, हंगामा और मारपीट करने का मामला सामन
लेखक Praveen Kumar99K पढ़े गए

संवाद सूत्र जागरण ,नानौता। क्षेत्र के गांव अनंतमऊ स्थित शिव मंदिर में शादी की पारंपरिक रस्में पूरी कराने के दौरान पूजा-अर्चना कर रहे पंडित और दूल्हे के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज, हंगामा और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, छछरौली गांव निवासी सुनील कुमार के बेटे अंशुल की शादी गुरुवार को हरियाणा के करनाल में संपन्न हुई थी। स्वजन ने बताया कि शादी की कुछ पारंपरिक वैवाहिक रस्में अधूरी रह गई थीं। इन अधूरी रस्मों को पूरा कराने के लिए अनंतमऊ गांव निवासी पंडित सोनू शर्मा ने नवदंपति और उनके परिवार को अपने गांव के शिव मंदिर में बुलाया था।



