जागरण संवाददाता, मेरठ। खेल के मैदान पर अपनी तेज चाल और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली एथलीट प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार का अर्जुन अवार्डी हो गईं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रियंका को वर्ष 2025 के लिए यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मी से मिला। इस खास मौके पर उनके माता-पिता मदन व अनिता गोस्वामी और कोच गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया से प्रियंका सहित सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनसे व्यक्तिगत बातचीत भी की।
राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति के दोनों ओर खिलाड़ियों को बैठाया गया, जबकि उनके माता-पिता और परिजन सामने की ओर बैठे थे। समारोह के दौरान जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना था, उनके परिजनों को खड़े होकर तालियां बजाने और हौसला बढ़ाने का अवसर भी मिला।