राज्य ब्यूरो, देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था और आपदा राहत कार्यों के साथ कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए कुल 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इसमें हरिद्वार में कुंभ से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।
सड़क कार्यों के तहत अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मरचूला-स्याल्दे-देवालघाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 7.57 करोड़ और रिची-नौघर-मंडलकोट-भुजान मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण के लिए 6.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।