National
पति के बैंक खाते से निकाले पैसे और प्रेमी के जरिए दे दी उसी की सुपारी, बिहटा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
संवाद सूत्र, बिहटा। सिमरी गांव में इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझी तो सामने आई साजिश ने पुलिस के साथ-साथ पूरे इलाके क
लेखक Ravi Shankar35K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बिहटा। सिमरी गांव में इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझी तो सामने आई साजिश ने पुलिस के साथ-साथ पूरे इलाके को भी हैरान कर दिया।
जिस पत्नी के साथ मृतक ने जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी को 40 हजार रुपये देकर हत्या की सुपारी दिलवाई थी।



