National
जंगल की राह-रोमांच की चाह... 1075 वर्ग किमी में फैले चार पर्यटक जोन, आइए! राजाजी की सफारी पर
शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। शिवालिक श्रेणी और उसकी तलहटी में फैले घने जंगल, कल-कल बहती गंगा, दूर तक फैले हरे-भरे घास के मैदान और इनके बीच स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीव।
लेखक Shailendra Prasad152K पढ़े गए

शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। शिवालिक श्रेणी और उसकी तलहटी में फैले घने जंगल, कल-कल बहती गंगा, दूर तक फैले हरे-भरे घास के मैदान और इनके बीच स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीव।
कहीं हाथियों का झुंड रास्ता पार करता दिखाई देता है, तो कहीं सांभर और चीतल की अठखेलियां पर्यटकों का ध्यान खींचती हैं। जंगल की खामोशी के बीच पक्षियों का कलरव और बाघ या गुलदार की एक झलक पाने की उत्सुकता सफारी के रोमांच को और बढ़ा देगी।



