National
दिल्ली मेट्रो की 5 ट्रेनों में लगा एंटी-ड्रैग सिस्टम, दरवाजे में कुछ भी फंसा तो अपने आप रुकेगी ट्रेन
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में साड़ी का पल्लू, बैग का स्ट्रैप या पानी की बोतल की डोरी फंसने पर ट्रेन चलेगी ही नहीं, बल्कि अपने आप ही रुक जाएगी। इसके लिए मेट्रो ट्रेन के दरवाजों पर एंटी ड्रैग प्रणाली
लेखक Santosh Kumar Singh123K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में साड़ी का पल्लू, बैग का स्ट्रैप या पानी की बोतल की डोरी फंसने पर ट्रेन चलेगी ही नहीं, बल्कि अपने आप ही रुक जाएगी। इसके लिए मेट्रो ट्रेन के दरवाजों पर एंटी ड्रैग प्रणाली लगाई जा रही है।
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पांच मेट्रो ट्रेनों में इसकी शुरुआत की गई है। इसके सफल होने पर अन्य ट्रेनों में यह प्रणाली लगाई जाएगी। इससे पहले पांच मिलीमीटर पतला सामान फंसने पर भी दरवाजा बंद नहीं होगा।



