जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Jamtara News: लोक आस्था के महापर्व छठ छत पर जामताड़ा जिले के 45 घाटों पर व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 45 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। इन घाटों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रशासन ने सभी थाना एवं प्रखंडों में घाटों को चिह्नित किया है।