National
बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम की जान को खतरा! निजी सचिव को फोन कर दी 'निपटाने' की धमकी, 3 पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली के महापौर डा. उमेश गौतम की जान को खतरा है। उनके निजी सहयोगी प्रदुमन वात्स्यायन ने दो कथित पत्रकारों पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लेखक Anil Kumar121K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली के महापौर डा. उमेश गौतम की जान को खतरा है। उनके निजी सहयोगी प्रदुमन वात्स्यायन ने दो कथित पत्रकारों पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी मामले से संबंधित एक और प्राथमिकी तीन कथित पत्रकारों पर कराई गई है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। महापौर को आठ वर्ष पहले ईमेल के जरिए भी धमकी मिली थी। वह मेल स्विटजरलैंड से आया था।



