राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार वायु रक्षक टीमों को बाडी वार्न कैमरों से लैस करने जा रही है।
इसके तहत 100 बाडी कैमरे खरीदे जाएंगे। 100 प्रवर्तन टीमों के एक-एक सदस्य को ये कैमरे दिए जाएंगे, जिन्हें फील्ड में कार्रवाई के दौरान चालू रखना अनिवार्य होगा।