National
बुद्धा पार्क से अब दूरबीन के जरिए हो सकेगा ताजमहल का दीदार, दिसंबर तक पूरा होगा काम
जागरण संवाददाता, आगरा। कालिंदी विहार रोड स्थित बुद्धा पार्क दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क में दो से तीन दूरबीन लगेंगी। इससे आसानी से ताजमहल देख सकेंगे। शुक्रवार को सहायक नगरायुक्त श्रद्धा पांडेय ने पार्क का निरीक्
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। कालिंदी विहार रोड स्थित बुद्धा पार्क दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क में दो से तीन दूरबीन लगेंगी। इससे आसानी से ताजमहल देख सकेंगे। शुक्रवार को सहायक नगरायुक्त श्रद्धा पांडेय ने पार्क का निरीक्षण किया।
क्षतिग्रस्त गेट-बाउंड्रीवाल की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। अपने कार्यालय में अधिकारियों और भारतीय जाटव समाज संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पार्क की संरचना, सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की।



