National
महाकुंभ से सुर्खियों में आई साध्वी हर्षा रिछारिया ऑनलाइन बुलींग का शिकार, भोपाल साइबर सेल में की शिकायत
डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने इंटरनेट मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणियों और एआई से तैयार फर्जी फोटो-वीडियो के जरिए छवि खराब करने की शिकायत की है। शुक्रवार को वे भ
लेखक Digital Desk169K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने इंटरनेट मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणियों और एआई से तैयार फर्जी फोटो-वीडियो के जरिए छवि खराब करने की शिकायत की है। शुक्रवार को वे भोपाल पुलिस की साइबर सेल पहुंची और अधिकारियों को आवेदन सौंपा। उनका आरोप है कि पिछले कई महीनों से उनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर उन पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं और AI की मदद से उनकी फर्जी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।



