जागरण संवाददाता, आगरा। खेतों में पसीना बहाने वाले, पैदल चलने और तनाव मुक्त रहने वाले लोग भी मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे का कारण जानने के लिए एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र के 220 लोगों पर अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया है कि खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने से यह भूजल के माध्यम से लोगों के शरीर में पहुंच रहा है।
कीटनाशक मधुमेह की बीमारी कर रहे हैं। वहीं, अत्यधिक शराब का सेवन करने से भी अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा सेल्स खत्म हो रही हैं। इससे भी मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ीहै। शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस पर डाक्टर लोगों को बीमारी से बचाव और इलाज के लिए जागरूक करेंगे।