National
एसआईआर के बाद राजस्थान में बढ़े 11 लाख मतदाता, सामने आए तीन अलग आंकड़े
जागरण संवाददाता, जयपुर । राजस्थान में मतदाता सूची को लेकर तीन अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। गुरुवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत जारी ड्राफ्ट सूची में करीब 5.26 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, जो फरवरी में प्र
लेखक Jagran News80K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर । राजस्थान में मतदाता सूची को लेकर तीन अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। गुरुवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत जारी ड्राफ्ट सूची में करीब 5.26 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, जो फरवरी में प्रकाशित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम सूची से लगभग 11 लाख अधिक, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की अक्टूबर में जारी सूची से करीब 18 लाख कम हैं।
यह संख्या राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) की अंतिम मतदाता सूची के आधिकारिक आंकड़े से काफी कम है, जिसमें अक्टूबर की शुरुआत में 5.45 करोड़ मतदाता थे। इस तरह एक साल से भी कम समय में राजस्थान में मतदाताओं की तीन अलग-अलग संख्याएं सामने आई हैं।



