National
लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, छठी मैया से की सभी के कल्याण की कामना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए छठी मैया से सभ
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए छठी मैया से सभी के कल्याण की कामना की।
मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि लोकआस्था और सूर्य उपासना का यह पवित्र पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने कामना की कि सभी को छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त हो। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब कुमार देब ने भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।



