जागरण संवाददाता, आगरा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सड़कों के गड्ढे भरने में भी खेल किया है। अवर और सहायक अभियंताओं को एक तरफ से अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों का सर्वे करना था। गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव देना था लेकिन इसके विपरीत अभियंताओं ने कुछ ही सड़कों को चिन्हित किया। जिन सड़कों में अधिक गड्ढे थे।