डिजिटल डेस्क, कोचि। केरल के मलप्पुरम जिले में एक 19 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए अपने दोस्तों को उसका अपहरण करने, लूटने और हत्या करने की सुपारी दे दी। हालांकि, इस जानलेवा हमले में युवक किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहा, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी को जाल में फंसाया