जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में हुई हत्या के 43 साल पुराने मामले में सजा के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति संतोष राय की एकलपीठ ने कहा कि साक्ष्यों की अनदेखी न्याय व्यवस्था से मजाक है। कोर्ट ने बाबूलाल, रामदास और रामलाल को 10 दिन में समर्पण करने का आदेश दिया।