पीटीआई, जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को 22 अवैध मकानों को ध्वस्त कर लगभग छह करोड़ रुपये की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई।
उप-मंडल मजिस्ट्रेट वृषाली कांबले ने बताया कि सुबह महाबत मकबरे के पीछे अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया।
इसके तहत 1,425 वर्ग मीटर के भूखंड पर गत 10 से 15 वर्षों में बनाए गए अनधिकृत ढांचों को हटा दिया गया।