ड‍िज‍िटल डेस्‍क, भागलपुर। Chhath Mahaparv Rituals Philosophy Sun Worship Significance : छठ महापर्व केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपरा, प्रकृति के प्रति सम्मान और पारिवारिक प्रेम का अद्भुत संगम है। यह एक ऐसा अद्वितीय पर्व है, जिसमें आस्था केवल मंदिरों की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि नदियों, तालाबों, जल, वायु, धरती और प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की उपासना के रूप में साकार होती है।