डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकआस्था के महापर्व छठ में भगवान सूर्य के साथ षष्ठी माता की आराधना का भी विशेष महत्व है। लोक में छठी मैया के नाम से पूजित षष्ठी देवी को पौराणिक मान्यताओं में भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन बताया गया है।
गोरखपुर के सूर्यकुंड धाम विकास समिति के चार दिवसीय 34वें छठ महोत्सव के शुभारंभ पर सूर्य की महाआरती कर शुभारंभ करती व्रती महिलाएं।