National
ई20 ईंधन की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास
एएनआई, नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी 893 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा निर्धारित 19 से 21 प्
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

एएनआई, नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी 893 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा निर्धारित 19 से 21 प्रतिशत के मानक के भीतर पाई गई है।
कंपनी ने यह सफाई ई20 पेट्रोल में एथेनाल की मात्रा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच दी है। कंपनी के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सेंटर फार हाई टेक्नोलाजी (सीएचटी) के समन्वय से यह गुणवत्ता निगरानी जांच की थी। इसमें बीपीसीएल ने 280 नमूनों का परीक्षण किया।



