पीटीआई, नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उस याचिका का कड़ा विरोध किया है, जिसमें अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर और तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी का नियंत्रण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंपने और पारंपरिक कार्तिगई दीपम समारोहों में बदलाव की मांग की गई है।
हिंदू धर्म परिषद की याचिका पर अब 17 नवंबर को सुनवाई होगी। मदुरै के अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम को लेकर विवाद इस बात पर है कि तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर पवित्र दीपक कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।