जागरण संवाददाता, जयपुर। अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए एक साल से अभियान जारी है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।
अब उच्च स्तरीय माध्यम से इनके निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। अजमेर जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि विशेष टीम ने दरगाह क्षेत्र में कई जगहों पर तलाशी ली।