संवाद सहयोगी, मोगा। थाना सदर मोगा पुलिस ने गांव घल्लकलां में दड़ा-सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 1050 रुपये की भारतीय करंसी बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हवलदार जगराज सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव घल्लकलां में एक व्यक्ति कथित तौर पर दड़ा-सट्टा लगाने का काम कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।