National
घर में चल रही थी बहन की गोदभराई की रस्म, उधर कमरे में बड़े भाई ने लगा लिया फंदा; पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। बनियाठेर के गांव बेहटा साहू में गुरुवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बहन की गोदभराई की रस्म के दौरान हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक तरफ जहां स्वजन ने आत्महत्या
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। बनियाठेर के गांव बेहटा साहू में गुरुवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बहन की गोदभराई की रस्म के दौरान हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक तरफ जहां स्वजन ने आत्महत्या की बात कही है, वहीं मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
बेहटा साहू गांव निवासी प्रेम किशोर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। गुरुवार को प्रेमकिशोर की बहन की गोदभराई का कार्यक्रम था। स्वजन के अनुसार, शाम के समय घर में रस्में निभाई जा रही थीं।



