प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। प्रदेश की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में नए समीकरण गढ़ने की तैयारी में है। दोनों नेताओं की नजर मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं पर है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (एसपीएम) बनाने के एलान का असर रामनगरी में भी पड़ सकता है।