National
बठिंडा में चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत, तलाशी में नहीं मिला टिकट
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। वह मानसा का निवासी था और राजमिस्त्री का काम करता था। सहारा जनसेवा के संदीप सिंह ने बताया कि संस्था क
लेखक Sahil Garg149K पढ़े गए
-1794573049732.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। वह मानसा का निवासी था और राजमिस्त्री का काम करता था। सहारा जनसेवा के संदीप सिंह ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम में युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचित किया गया। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान युवक के पास रेलवे टिकट नहीं मिला। ऐसे में पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था और कहां जा रहा था। जीआरपी स्टेशन अधिकारी एएसआइ गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।



