संवाद सहयोगी, पुन्हाना (मेवात)। मेवात में सदर थाने के गांव लुहिंगाकला की करीब 60 कनाल पंचायती भूमि पर दोबारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए बुधवार को थाना सदर पुन्हाना पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में पटवारी की निशानदेही पर ट्रैक्टरों के माध्यम से पूरी जमीन की जुताई करवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया और दोबारा ग्राम पंचायत को सौंपा गया।