जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। सत्र 2026-27 की बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह की ओर से केंद्रों की सूची जारी की गई है।