National
वाराणसी नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना का आखिरी दिन, ब्याज पर मिल रहा शत-प्रतिशत छूट
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर शहर के तमाम बकायेदार भवन स्वामी अब भी गंभीर नहीं हैं। जबकि, 14 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामियों को 31 दिसंबर तक टैक्स जमा करने पर ओटीएस
लेखक Vns Arun Mishra130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर शहर के तमाम बकायेदार भवन स्वामी अब भी गंभीर नहीं हैं। जबकि, 14 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामियों को 31 दिसंबर तक टैक्स जमा करने पर ओटीएस का पूरा लाभ दिया जाएगा।
यदि 14 नवंबर तक पंजीकरण नहीं कराया गया, तो भवन स्वामियों को मूल बकाये के साथ पूरा सरचार्ज/ब्याज देना होगा। इसके बावजूद, 209.95 करोड़ के मूल बकाये के सापेक्ष अब तक महज 8.89 करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं। इस प्रकार कुल बकाया मांग के सापेक्ष वसूली का प्रतिशत महज 4.23 फीसदी पर ही अटका हुआ है। स्थिति यह है कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले अधिकतर भवन स्वामी भी पैसा जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।



