National
कुम्हार के चाक से छठी मैया के घाट तक, मिट्टी के इन पवित्र बर्तनों के बिना अधूरा है छठ महापर्व
डिजिटल डेस्क, मधुबनी,पटना। छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह प्रकृति और पवित्रता का सबसे बड़ा रूप है। इस महापर्व में नदी के जल से लेकर धरती की मिट्टी तक, हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है। मिट्टी का हाथी, कलश, ढक्क
लेखक Digital Desk146K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मधुबनी,पटना। छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह प्रकृति और पवित्रता का सबसे बड़ा रूप है। इस महापर्व में नदी के जल से लेकर धरती की मिट्टी तक, हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है। मिट्टी का हाथी, कलश, ढक्कन और दीयों के बिना तो छठी मैया की पूजा पूरी ही नहीं मानी जाती।
जैसे-जैसे छठ का समय करीब आता है, बिहार की हवाओं में गीली मिट्टी की एक सोंधी सी महक घुलने लगती है। मधुबनी जिले में इन दिनों कुम्हारों का चाक बहुत तेजी से घूम रहा है। यहां पूरे नियम, संयम और पवित्रता के साथ छठ पूजा के लिए मिट्टी के बर्तन तैयार किए जा रहे हैं। चाक पर घूमती मिट्टी और भट्टी में तपते इन बर्तनों में छठ की अपार आस्था साफ दिखाई देती है।



