National
पहले खुद 'मनोरंजन बैंक' के नोटों से ठगा गया, फिर पत्नी संग मिलकर घर में प्रिंटर से छापने लगा नकली करेंसी; पांच गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। नकली नोट छापकर बाजार में असली बताकर खपाने वाले दंपती समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक लाख 15 हजार रुपये के नकली नोट जबकि 37 हजार 500 असली रुपये के नोट बरामद किए हैं। नकली नोट छा
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। नकली नोट छापकर बाजार में असली बताकर खपाने वाले दंपती समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक लाख 15 हजार रुपये के नकली नोट जबकि 37 हजार 500 असली रुपये के नोट बरामद किए हैं। नकली नोट छापने वाले प्रिंटर व अन्य सामग्री को भी बरामद किया है।
सदर पुलिस ने शुक्रवार को एनसीसी तिराहे के पास से बरेली के नवाबगंज निवासी मो. आकिल उसकी पत्नी रीना, हरदोई के पिहानी निवासी सुहेल, इमरान व आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। आकिल ने बताया कि बहन राबिया का निकाह पिहानी में किया था।



